कैंपियरगंज: माता मंदिर से निकली युवती का अपहरण, आरोपी ने बाइक पर बैठाकर ले गया, पीपीगंज पुलिस अलर्ट मोड में
कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़िता के भाई धर्मवीर वर्मा की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सूरस गांव की रहने वाली युवती 2 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे गूरम पोखरे स्थित माता मंदिर दर्शन के लिए गई थी।