जमुई: झाझा खलासी मोहल्ले में चावल बनाने के दौरान गरम माड़ की चपेट में आने से महिला झुलसी, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 3, 2024 झाझा खलासी मोहल्ले में शनिवार की रात 8:00 बजे के करीब चावल बनाने के दौरान गर्म माड़ की चपेट में आने से एक महिला झुलसी गई। जिसे इलाज के लिए शनिवार की रात 11 बजे के करीब सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान खलासी मोहल्ला निवासी अंबेडकर नगर निवासी रेशमा देवी के रूप में की गई। घायल महिला ने बताया की वह अपने घर के किचन में खाना बना रही थी।