गाजीपुर में पोस्टमार्टम प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुनील पांडेय के सहयोग से जनपद में नवनिर्मित पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी सेल का उद्घाटन किया गया। इस सेल के माध्यम से अब पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से किया जाएगा।