जगाधरी: विश्वकर्मा कॉलोनी की रहने वाली महिला ने दहेज के लिए तंग करने व स्त्री धन को खुर्द- बुर्द करने की दी शिकायत, केस दर्ज
महिला ने बताया शादी के बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। स्त्री धन को भी उन्होंने खुद- पुर्द कर दिया जब वह विरोध करती तो उससे मारपीट भी की जाती। जिसको लेकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।