जगाधरी: अमर मार्केट के पास दिन दहाड़े ही जनरेटर के तारे काटते एक चोर को दुकानदारों ने पकड़ा पुलिस के किया हवाले
दिन के समय ही एक चोर दुकान के बाहर रखे हुए जनरेटर की तारे काटकर बैटरी चुराने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही एक युवक ने उसे देखा तो शोर मचाकर उसे काबू कर लिया। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने साथ ले गई है। युवक अपने आप को भगत सिंह चौक के पास का रहने वाला बता रहा है।