जगाधरी: कोर्ट बसवा गांव के अंदर व्यक्ति के द्वारा डॉग कैनल चलाई जाने के विरोध में गांव के ही युवक ने सीएम विंडो पर दी शिकायत
कोर्ट बसवा के रहने वाले सुखदेव सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने गांव के अंदर डॉग कैनल को चलाया हुआ है। जिसमें वह खतरनाक कुत्तों को भी रखा हुआ है। उनके पिटबुल कुत्ते ने एक लड़की को काट लिया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी कोई कार्रवाई न होने पर सीएम विंडो पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।