जगाधरी: बगवाली गांव में लावारिस हालत में मिली महिला के परिजन ना मिलने पर पुलिस ने रेस्क्यू कर मगरपुर आश्रम में छोड़ा
थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी पंचायत घर के बाहर एक महिला लावारिस हालत में बैठी है। जब उससे पूछताछ की तो वह अपना घर का पता बताने में असमर्थ लग रही है। जिसके बाद आसपास के लोगों से उसकी पहचान करने की कोशिश की मगर उसका कोई भी परिजन सामने नहीं आया। इसके बाद उसे आश्रम में छोड़ा है ताकि यहां पर इसका इलाज कराया जाए और जब ठीक हो तो उसे घर छोड़ जाए।