शिवपुरी नगर: 40 परिवारों का आवास योजना की सूची में नहीं आया नाम, गणेशखेड़ा की महिलाओं ने जनसुनवाई में की कलेक्टर से शिकायत
गणेशखेड़ा की रहने वाली महिलाओं ने बताया कि जनमन योजना के कार्यक्रम भी गांव में आयोजित हुए थे वहां भी शिकायतें दर्ज कराई थी इसके बावजूद उनका नाम आवास योजना की सूची में नहीं आया है। इसी की शिकायत को लेकर आज जनसुनवाई में पंहुचकर की है साथ ही योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग रखी है।