शंभूगंज: कष्टीकरी गांव में ससुर ने घर में घुसकर दामाद से की मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
कष्टीकरी गांव में युवक सोनू मंडल को उसके ही ससुर सुरेश प्रसाद राय ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना सोमवार दोपहर बाद करीब 1 बजे की है। घटना के बाद पीड़ित सोनू मंडल शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाया है। पुलिस सोनू मंडल के शिकायतों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।