पीपलदा: खातौली पुलिस ने थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करते 3 लोगों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Aug 30, 2024 जिले की खातोली पुलिस ने आज थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा कर उत्पात मचाने पर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक करन शर्मा ने बताया कि खातोली क़स्बे में शराब पीकर हंगामा करने पर पुलिस ने बनवारी,अर्जुन,रघुवीर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 356 BNS में कार्यवाही कर पाबंद करवाया है।