पीपलदा: इटावा क्षेत्र के श्योपुरा गांव में विवाहिता महिला ने खाया जहर तबियत बिगड़ने पर एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Aug 29, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र में घर मे महिलाओं की आपसी कहासुनी में एक विवाहिता महिला ने जहर का सेवन कर लिया तबियत बिगड़ने पर उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित महिला के पुत्र लेखराज बैरवा ने बताया कि कन्या बाई पत्नी रामदेव बैरवा का घर की महिलाओं से किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर घर मे रखा जहर खा लिया।