पीपलदा: खातोली क़स्बे में मोटरसाइकल दुर्घटना में 2 युवक हुए गंभीर घायल, MBS अस्पताल में कराया भर्ती
Pipalda, Kota | Aug 29, 2024 जिले के खातोली क़स्बे में बैंक के निकट मोटरसाइकिल दुर्घटना में 2 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।हालत गम्भीर होने पर उन्हें कोटा रेफर किया गया है।जहां उनका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। युवक लटूरलाल पुत्र नाथूलाल निवासी मदनपुरा व मुरारी पुत्र रामनिवास निवासी खेड़ली बेरिसाल मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।