छतरपुर नगर: कैंडी गांव में दबंग ने घर में घुसकर मां-बेटी से की मारपीट, ₹13 हजार की चोरी का भी आरोप लगाया
कैंडी निवासी गीता कुशवाहा ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि घर में कोई विवाद नहीं था और वे सो रहे थे, तभी एक दबंग ने घर में घुसकर हंसिया से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने मां-बेटी के साथ मारपीट की और करीब 13 हजार रुपए भी चोरी कर लिए। पीड़िता के अनुसार, दो माह पहले भी आरोपी द्वारा गाली-गलौज की घटना सामने आई थी। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की