कुंडम: ग्राम तिलसानी में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला 20 वर्षीय युवक का शव,मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
थाना कुण्डम के ग्राम तिलसानी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 20 वर्षीय नवविवाहित युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। मृतक के पिता मानसिंह परस्ते (45 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शंकर सिंह परस्ते बीती रात घर पर ही था, जिसके बाद परिवार के सभी लोग और शंकर की पत्नी सो गए। सुबह करीब 5 बजे जब परिजनों की नींद खुली तो शंकर घर से नदारद था और उसका मोबाइ