कौंच: मनोहरी गांव के पास सड़क हादसे में पुलिया पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, महिला गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
Konch, Jalaun | Apr 25, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र में शनिवार दोपहर 3:30 बजे पुलिया पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से महिला घायल हो गई, ग्राम गढ़र निवासी राजेश्वरी अपने भाई अमन के साथ बाइक से लौट रही थीं, तभी ग्राम मनोहरी के पास हादसा हो गया, दुर्घटना में राजेश्वरी घायल हो गईं, जबकि अमन को मामूली चोटें आईं, राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया है।