टीकमगढ़ शहर की पीजी कॉलेज के पास रविवार को एक महिला सड़क हादसे का शिकारहो गई। घायल महिला का नाम पूजा अहिरवार बताया गया है। महिला अपने पति के साथ बाइक से जाख़लौन से अपने गांव आ रही थी रास्ते में पीजी कॉलेज के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से वह घायल हो गई।