खुरई: पीडब्ल्यूडी कार्यालय में रात में घुसे 4 चोर, सामान चोरी कर ले जा रहे चोरों को चौकीदार ने भगाया, पुलिस जांच में जुटी।
Khurai, Sagar | Feb 19, 2024 खुरई में चोरों के हौसले बुलंद। पीडब्ल्यूडी कार्यालय में रात लगभग चोरी करने घुसे 4 चोर। लेकिन आवाज सुनकर चौकीदार ने बाहर निकल कर देखा तो डर गया। फिर छत पर जाकर जोर जोर से चिल्लाने के साथ पत्थर फेंक कर मारे जिससे चोर सामान छोड़ कर भाग गए। चौकीदार ने बताया कि इससे पहले भी एक बार चोरों से मुठभेड़ हो चुकी है । फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी।