खुरई: ट्रैक्टर किराए पर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के फिर दो मामले आए सामने, शहरी थाने में पीड़ितों ने की शिकायत
Khurai, Sagar | Feb 17, 2024 किसानों के ट्रैक्टर किराए पर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को दो किसानों महेश अहिरवार और हाकम सिंह चढ़ार ने रोहित अहिरवार की शिकायत की है कि उसने 7 माह पहले 20 हजार रूपए माह किराए पर ट्रैक्टर लिए थे आज तक न तो किराया मिल रहा न ही ट्रैक्टर। दोनों किसानों की शिकायत पर शहरी थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच कर रही है।