खुरई: अपराधियों की धरपकड़ में देहात थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 4 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार
Khurai, Sagar | Feb 18, 2024 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर देहात थाना पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। जिसके तहत पुलिस ने रविवार को लंबे समय से फरार चल रहे 4 स्थाई वारंटी सुरेन्द्र पटेल, राजेश ठाकुर, कैलाश अहिरवार और अनिकेत अहिरवार को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी विभिन्न प्रकार के मारपीट के मामलों में वारंटी थे।