खुरई: नगर पालिका ने फिर अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाई, अस्थाई सब्जी और फल विक्रेताओं सहित स्थाई दुकानदारों की गई कार्यवाही
Khurai, Sagar | Feb 18, 2024 सीएमओ दुर्गेश सिंह के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाई। रविवार को दोपहर से शाम तक मुख्य सड़कों पर अस्थाई फल और सब्जी विक्रताओं पर कार्यवाही के रूप में तराजू जब्त किए गए। स्थाई दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर उनके चालान काटे गए। ये वही दुकानदार हैं जिन्हें पहले चेतावनी दी गई थी। टीम ने बताया कि आगे से और सख्त कार्रवाई होगी