पंचकूला: सेक्टर 1 रेड बिशप में सिविल सर्जन की अध्यक्षता में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों के साथ हुई बैठक
सिविल सर्जन डॉ मुक्ता कुमार की अध्यक्षता में रेड बिशप सेक्टर-1 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ मुक्ता कुमार द्वारा पंचकूला में टीबी के मरीजों की प्राइवेट सेक्टर नोटिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला पंचकूला में प्राइवेट सेक्टर द्वारा दिए लक्ष्य का 74 प्रतिशत टीबी मरीजों को अधिसूचित किया गया।