पंचकूला: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिल्ली मीडिया सलाहकार राजीव जेटली की गाड़ी का बरवाला के नजदीक हुआ एक्सीडेंट, बाल बाल बचे
दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिल्ली मीडिया सलाहकार राजीव जेटली की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में राजीव जेटली बाल बाल बचे। बरवाला के नजदीक गाड़ी और टिप्पर पर के बीच जोरदार टक्कर हुई हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।