पंचकूला: सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम से हेलीकॉप्टर से हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस और निर्दलीय विधायक शिमला के लिए हुए रवाना
सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस और निर्दलीय विधायक शिमला के लिए रवाना हुए। हिमाचल में राज्यसभा के चुनाव को लेकर 6 कांग्रेसी विधायकों के द्वारा क्रॉस वोटिंग की गई थी। इसके बाद सभी कांग्रेस विधायक पंचकूला पहुंचे थे और उसके बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से सभी कांग्रेस व निर्दलीय विधायक शिमला के लिए रवाना हो गए।