पंचकूला: पिंजौर के नालागढ़ रोड के वासुदेवपुरा कॉलोनी के लोगों ने घर में चोरी कर रहे चोरों की CCTV फुटेज पुलिस को थमाई
मंगलवार को पिंजौर पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिंजौर-नालागढ़ रोड के वासुदेवपुरा कॉलोनी में चोरों ने एक सूने घर के ताले तोड़कर घर में रखे ₹50 हजार कैश व जेवरात चोरी करने के बाद फरार हो गए थे। जानकारी के मुताबिक घर परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए थे। पीछे से चोरों ने घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखे सामान और घर के सामान बिखेर दिए थे।