लोहरदगा: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक पकड़ाया, ग्रामीणों ने की पिटाई के बाद पुलिस ने छुड़ाकर किया गिरफ्तार
लोहरदगा में मोबाइल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराकर हिरासत में लिया। घायल युवक का इलाज कराने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार