लाजपत नगर का रहने वाला सोनू अपराधिक मामले में कोर्ट में समय पर पेश नहीं हुआ। जिसके बाद माननीय जज साहब के द्वारा उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस 6 साल से इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आज कोर्ट में पेश किया ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।