जगाधरी: नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गहने लेने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लड़की ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी एक लड़के से दोस्ती थी। उसने उसे घर ले जाकर के उसके साथ उसकी मर्जी के बिना गलत कार्य किया और उसके बाद लगातार शादी का झांसा देकर गलत काम करता रहा। यही नहीं उसके गहने भी उसने ले लिए जब शादी के लिए कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।