शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर में 'स्वस्थ वृद्धावस्था' के लिए आयोजित किया गया योग शिविर
शाहजहाँपुर। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जिला गंगा समिति और महर्षि दयानन्द योग केन्द्र ने दयानन्द बाल विद्या मन्दिर में 'स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग' विषय पर विशेष शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। योग प्रशिक्षकों ने आयुष मंत्रालय के कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत मकरासन, वृक्षासन, कपालभांति व अन्य योगासनों का अभ्यास कराया