सुसनेर: पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल में मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
पुराना बस स्टैंड स्थित शा. सिविल अस्पताल में मोबाइल चोरी की वारदात सामने आई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। आज बुधवार की दोपहर 3 बजे पीड़ित हेमराज पिता कालूसिंह सौंधिया निवासी ग्राम पिपल्याचाचा ने सोयत रोड स्थित पुलिस थाने पर लिखित शिकायत करते हुए उचित कारवाई की मांग की है। उसने बताया की वह सिविल हास्पिटल में बहन की डिलेवरी करवाने आया था।