कुरसाकांटा: प्रखंड मुख्यालय में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न, किसानों को समय पर उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने पर चर्चा
कुर्साकांटा प्रखंड के सभा भवन में गुरुवार को उर्वरक निगरानी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि सुशील सिंह ने की, पूर्व उपप्रमुख भी मौजूद रहे।जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी लाइसेंसधारी उर्वरक विक्रेताओं की उपस्थिति रही। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसके तहत सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया गया।