राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण डॉक्टर को नोटिस और CHO का 15 दिन दिवस का वेतन काटने के निर्देश
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर संवासी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखनवास का शनिवार सुबह 11:00 बजे करीब निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनियमिता पाए जाने पर डॉक्टर को कारण बताओं नोटिस जारी करने और CHO का 15 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए