गुना एसपी के निर्देशन में जिले में 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा यातायात नियम पालन अभियान जारी है। 4 दिसंबर को बजरंगगढ़ थाना प्रभारी कृपाल परिहार ने बताया, इलाके में बाइक जागरूकता रैली निकाली, थाना क्षेत्र के गांव और कस्बे विद्यालयों में जागरूकता पंपलेट बांटे। लोगों के बीच सड़क सुरक्षा यातायात नियम का पालन वाहन चलाते समय सावधानियां आदि बताई गई।