स्वार: घोसीपुरा के सामने नेशनल हाईवे पर हादसा, कैंटर ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर
Suar, Rampur | Sep 20, 2026 यूपी उत्तराखंड बॉर्डर स्थित घोसीपुरा पट्टी कला के सामने नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल मोटरसाइकिल सवार को उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया,