गोगरी: छोटी झिटकिया गांव में भाई ने भाई व भतीजे को पीटकर किया घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती
गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट थाना क्षेत्र के छोटी झिटकिया गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आपसी कहासुनी के बाद एक भाई ने अपने परिजनों के साथ मिलकर सहोदर भाई और उसके भतीजे की कथित रूप से जमकर पिटाई कर दी। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति