लटेरी: MLA उमाकांत शर्मा के प्रयासों से लटेरी में 10 और सिरोंज में बनेंगे 6 उप स्वास्थ्य केंद्र, प्रदेश सरकार ने दी स्वीकृति
Lateri, Vidisha | Jan 11, 2025 शनिवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सिरोंज लटेरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमाकांत शर्मा के प्रयासों से सिरोंज लटेरी को एक बड़ी सौगात मिली है सिरोंज लटेरी विधानसभा क्षेत्र में 16 उप स्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी सरकार ने दे दी है ग्रामीण क्षेत्रों में यह उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे और प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र की लागत करीब 55 लाख रुपए है