चायल: भाकियू (टिकैत) ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, समस्याओं के समाधान की मांग के लिए तहसील परिसर में हुआ जमकर प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सोमवार को क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में बैठक आयोजित की। बैठक के बाद किसानों ने उप जिलाधिकारी को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।