बख्शी का तालाब: हत्या में प्रयुक्त बंदूक बेचने के आरोप में दोषी समेत बेटे पर दर्ज हुआ केस
लखनऊ में 2011 के चर्चित हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। लक्ष्मी शंकर उर्फ पप्पू ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर आरोप लगाया कि हत्या के दोषी बलराम यादव ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी 12 बोर बंदूक को मुकदमे के दौरान ही बेच दिया। आरोप है कि बाद में उसी लाइसेंस को बेटे राम किशोर के नाम स्थानांतरित करा दिया गया और तथ्यों को छ