चरथावल कस्बे के राज मार्केट में स्थित अंसारी क्लॉथ हाउस पर कुछ महिलाओं ने कपड़े से भरी एक पॉलीथीन चोरी कर ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं जैसे ही चोरी की घटना की जानकारी दुकानदार को लगी तो उसने तुरंत ही पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी।