मुज़फ्फरनगर: GIC मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा SP और BJP के शासन में भाईचारा हुआ खत्म
रविवार को BSP सुप्रीमो ने GIC के मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बसपा ने प्रदेश में चार बार शासन किया, लेकिन कभी भी जातीय अथवा सांप्रदायिक संघर्ष नहीं होने दिया। जबकि SP और BJP के शासन में भाईचारा समाप्त हुआ है। जाट और मुस्लिम को आपस में लड़ाकर नफरत पैदा की गई। मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने भी कभी गरीब एवं किसानों के बारे में नहीं सोचा