मुज़फ्फरनगर: जानसठ में लेंटर गिरने से हादसे में हुए घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती, 19 मजदूर हुए थे हादसे का शिकार
कस्बा जानसठ में बीते दिन पूर्व मार्केट का लेंटर गिरने से हादसे में घायल हुए मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 19 मजदूर लेंटर के नीचे दब गए थे जिन्हें रेस्क्यू करके 17 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है वही 2 मजदूरों की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। सभी घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उपचार किया जा रहा है।