बिजनौर: बिजनौर में ससुर के अंतिम संस्कार के दौरान गंगा बैराज पर गए व्यक्ति की पानी में डूबने से हुई मौत, करना पड़ा अंतिम संस्कार
Bijnor, Bijnor | Jul 18, 2026 बिजनौर में आज शनिवार सुबह 11:00 बजे गंगा बैराज में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई 38 वर्षीय संजय ससुर के अंतिम संस्कार में गंगा बैराज पर गए थे। गंगा में डुबकी लगाते समय वह गहरे पानी में समा गए गोताखोरों ने काफी देर बाद उन्हें तलाश किया लेकिन जब तक उनकी जान जा चुकी थी। बाद में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और वही बैराज पर अंतिम संस्कार किया गया।