बैराड़: बैराड़ पुलिस ने 5 जुआरियों को पकड़ा, ₹11800 और ताश जब्त, जुआ एक्ट में मामला दर्ज
बैराड़ थाना पुलिस ने ठाकुर बाबा मंदिर के पास गायत्री कॉलोनी में जुआ खेल रहे 5 लोगो को पकड़कर उनके कब्जे से 11800 रुपये नकदी और ताश की गड्डी जब्त की है।पुलिस ने रविवार शाम 7:30 बजे जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई ठाकुर बाबा मन्दिर के पास कुछ लोग हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है।