अनूपपुर: भोलगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर अनियंत्रित होकर पलटी अल्टो कार, टला बड़ा हादसा
अनूपपुर से करीब 9 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-43 पर भोलगढ़ के पास बुधवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहडोल से कोतमा की ओर जा रही एक लाल रंग की अल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना दोपहर लगभग 2:00 बजे की बताई जा रही है। हादसे के वक्त कार में 3 से 4 लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई ।