खंडवा नगर: खंडवा में पिता की आंखों के सामने बुझ गए घर के चिराग, तालाब में डूबने से दो भाईयों की मौत
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पलासी गांव में रविवार को एक बड़ी घटना से मातम पसर गया है। यहां एक ही परिवार के दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, दोनों बच्चे अपने पिता के साथ खेत गए थे। पिता खेत के पास तालाब में बैलों को पानी पिलाने ले गए थे, तब दोनों तालाब में नहाने लगे। गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। दोनों ने तालाब में