ऊंचाहार: ऊँचाहार कार्यालय पर तीन राज्यों के चुनाव परिणाम में बीजेपी की भारी बढ़त पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सोमवार को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आये, जिसमें पश्चिम बंगाल, असम व पांडुचेरी में बीजेपी को भारी बढ़त हासिल हुई है।सोमवार की दोपहर ऊँचाहार के कैम्प कार्यालय पर बीजेपी नेता अभिलाष चन्द्र कौशल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पटाखे दागकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।जितेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता रहे।