बोध गया: बोधगया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 13 में शनि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां ज़ोरों पर
बोधगया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 में नव-निर्मित शनि भगवान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि के द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सभापति प्रतिनिधि विजय कुमार मांझी ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे बताया कि क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई का निर्देश दिया है।