बक्सर: कृषि विज्ञान केंद्र की कार्ययोजना की पटना निदेशक ने की समीक्षा, प्रदर्शन इकाइयों का निरीक्षण किया
Buxar, Buxar | Apr 3, 2025 आइसीएआर पटना के निदेशक डॉ अनूप दास ने कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर के कार्याें की समीक्षा एवं प्रदर्शन इकाईयों, विभिन्न परियोजनाओं एवं क्रियाकलापों का निरीक्षण किया.उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र में गेहूं फसल में विभिन्न तिथियों में भिन्न सिंचाई एवं उसके प्रभाव पर लगाई गई प्रक्षेत्र ट्रायल का निरीक्षण किया.साथ ही जलवायु अनुकूल कृषि कार्य करने पर बल दिया.