परिहार: सहजौली में भक्ति और उत्साह के साथ खड़ा किया गया भव्य महावीरी झंडा, देखें वीडियो
सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड अंतर्गत सहजौली गांव में आस्था और परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं द्वारा महावीरी झंडा का भव्य आयोजन किया गया। पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना रहा और “जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।