गौतम बुद्ध नगर: नोएडा के सेक्टर-15 और सेक्टर-12 के कम्युनिटी सेंटर में निवासियों से नोएडा MLA पंकज सिंह का जनसंवाद
रविवार दोपहर तकरीबन 2:28 मिनट पर अपने X हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए नोएडा विधायक पंकज सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-15 और सेक्टर-12 के कम्युनिटी सेंटर में निवासियों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।