बल्दीराय: हलियापुर पुलिस ने रेप के मामले में फरार युवक को दबोचा, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
सुलतानपुर पुलिस ने रेप के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना हलियापुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 026/25 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी सोहराब अहमद को गिरफ्तार किया। 26 वर्षीय सोहराब अहमद, जो इसरार अहमद का पुत्र है, ग्राम पूरे पाण्डेय मजरा फत्तेपुर सिकरी का रहने वाला है। उस पर धारा 376/506 भादवि तहत मामला दर्ज है।